Police Strictness: 31 st और नववर्ष पर बिलासपुर पुलिस की सख्ती, 700 से अधिक जवान तैनात

31 दिसंबर व 1 जनवरी को जिले भर में 70 से ज्यादा चेक पॉइंट, क्राइम व हादसों पर रही कड़ी नजर..

नववर्ष के अवसर पर 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को बिलासपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई, (Police Strictness) जहां जिले भर में करीब 700 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई और शहर व आउटर एरिया में लगभग 70 स्थानों पर चेक पॉइंट लगातार निगरानी की गई। बिलासपुर पुलिस की इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य शहर को क्राइम मुक्त और दुर्घटना मुक्त बनाए रखना था, जिसके तहत लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग की गई।

नहीं हुई कोई बड़ी अनहोनी ,नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी क बाद शहर में शांति… Police Strictness

पुलिस द्वारा आम नागरिकों और आयोजकों को स्पष्ट समझाइश दी गई थी कि आउटर एरिया में रात 10:30 बजे तक ही नए साल का उत्सव मनाया जाए, वहीं शहर के अंदरूनी इलाकों में 12:30 बजे तक कार्यक्रम समाप्त करना अनिवार्य रहेगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही शहर के होटल, ढाबों और अन्य आयोजन स्थलों पर भी पुलिस ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर कार्यक्रम का समापन किया जाए और किसी भी प्रकार के झगड़े या विवाद की स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आयोजन को बंद कराने और संबंधितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही थी जिसका असर भी देखने को मिला 31st की रात शहर में ना कोई बड़ी घटना हुई या ना ही किसी बड़े घटना को अंजाम दिया गया….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई