यातायात नियमों पर सख्त पुलिस, गैरविधिक नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने वालों पर की कार्रवाई

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पुलिस यातायात नियमों को लेकर एक्टिव मोड पर नजर आ रही है. पुलिस ने गैरविधिक नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इस दौरान कई वाहन चालक सामने आए, जो जानबूझकर अपनी नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर रहे थे. कुछ ने नंबर छुपाने के लिए स्टिकर लगाए थे, तो कुछ ने गैरमानक तरीके से नंबर लिखवाए थे।

इन सब लोगों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की, स्टिकर हटवाए और चालान काटे। इतना ही नहीं, नंबर प्लेट बनाने वाले दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का पालन करें, वरना उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई