जांजगीर: शराब पीने से 2 युवकों की मौत, जांच के लिए पुलिस टीम गठित

जांजगीर: जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में शराब पीने के बाद दो युवकों की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनोज कुमार कश्यप और सूरज कुमार यादव के रूप में हुई है, जिनकी 15 सितंबर को इलाज के दौरान सारंगढ़ अस्पताल में मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। टीम का नेतृत्व एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार कर रहे हैं।
इस टीम में थाना बिर्रा प्रभारी जयकुमार साहू, निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, एएसआई मुकेश पांडेय सहित कई पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि टीम लगातार जांच करेगी और आरोपियों की तलाश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





