शोक में डूबा पुलिस विभाग दुलाल की आत्महत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दशहरा के दिन एक कांस्टेबल ने जान दे दी। जवान का नाम दुलाल है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक दुलाल परपा थाने में पदस्थ था। आत्महत्या की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को अब तक सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। लिहाजा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक दुलाल थाने के पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रहता था। आज जब दुलाल ड्यूटी नहीं आया, तो साथी पुलिसकर्मी उसे देखने के लिए क्वार्टर पहुंचे। जहां जवान क्वार्टर में फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने सूचना के बाद क्वार्टर का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button