18 गायों को हाइवा से कुचलकर मारने वाला हत्यारा को पुलिस ने धर दबोचा

छत्तीसगढ़:मस्तूरी क्षेत्र में 18 गायों को कुचलकर मारने वाला हत्यारा आखिर कार पकड़ा ही गया जिस तरह हाइवा चालक अनीश कुमार भारतद्वाज ने गौवंश को रौंद कर उन्हे तड़पता हुआ छोड़कर भाग निकला था मस्तूरी पुलिस ने उसे सीपत से गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है आपको बता दे की आरोपी अनीश कुमार एनटीपीसी सीपत के राखड डेम से राखड़ को हाइवा में लोड करके भारत माला प्रोजेक्ट में हो रहे कार्य के लिए छोड़ने जा रहा था इस दौरान चालक ने अपनी हैवानियत दिखाई और गौ वंशो को मौत के घाट उतार दिया था और भाग निकला था आसपास के कई सीसी टीवी फुटेज पुलिस द्वारा खंगाला गया और अंत में सीपत से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button