पुलिस ने 2 अंतर्राज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर समेत 10 लाख के सामान जब्त

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने बड़ी-बड़ी चोरी करने वाले शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से सोने-चांदी के जेवर सहित कुल 10 लाख रुपये के सामान जब्त किए हैं। आरोपी गुप्ता जी पारधी और अलीकुमार राठौर दोनों ही मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।
दोनों आरोपियों ने महासमुंद जिले के 4 अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ सांकरा थाना में 1, महासमुंद के कोतवाली थाने में 1 और पिथौरा थाने में चोरी के 2 मामले दर्ज हुए थे। इन्हे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया था। जिसके द्वारा सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सहायता से शातिर चोरों तक पहुंचने में कामयाबी हाथ लगी।





