Pocso Act : इंस्टाग्राम पर नाबालिक से दोस्ती कर अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Pocso Act : धमकी, बदनामी और किडनैप की कोशिश में बिहार से पकड़ा गया 19 वर्षीय कृष कुमार

Pocso Act : इंस्टाग्राम पर नाबालिक से दोस्ती कर अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सरकंडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की को इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से फंसाकर अश्लील मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने, उन्हें वायरल कर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी कृष कुमार को बिहार के सीतामढ़ी जिले से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया है। (Pocso Act) पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में पॉक्सो एक्ट समेत बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Pocso Act : धमकी, बदनामी और किडनैप की कोशिश में बिहार से पकड़ा गया 19 वर्षीय कृष कुमार

तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाया गया, जो पुपरी थाना क्षेत्र के सिनयाही रोड का निवासी है। पुलिस टीम ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड में बिलासपुर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से घटना में उपयोग में लाया गया मोबाइल भी जब्त किया गया है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई