पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में छठ पूजा को बताया भारत की सांस्कृतिक पहचान, यूनेस्को सूची में शामिल करने की तैयारी

रायपुर/दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर चर्चा करते हुए खास तौर पर छठ पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने कहा कि छठ पूजा सूर्यदेव को समर्पित एक अद्भुत पर्व है, जो दिवाली के बाद आता है। इसमें डूबते और उगते सूर्य दोनों को अर्घ्य दिया जाता है। उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक बताया और कहा कि अब यह पर्व केवल देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाने लगा है।

उन्होंने जानकारी दी कि भारत सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने की कोशिश कर रही है। इससे पहले कोलकाता की दुर्गा पूजा इस सूची में शामिल हो चुकी है। मोदी ने कहा कि ऐसी वैश्विक पहचान से हमारी संस्कृति दुनिया तक पहुंचेगी और लोग इसमें भाग लेने के लिए आगे आएंगे।

साथ ही पीएम ने लोगों से आग्रह किया कि आने वाले त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता दें, ताकि पारंपरिक उद्योगों और कारीगर परिवारों को लाभ मिले और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई