पीएम मोदी मिजोरम दौरे पर, बैराबी-सायरंग रेल लाइन का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिजोरम के आइजोल में 9000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में वे विशेष रूप से बैराबी-सायरंग रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से मिजोरम की राजधानी आइजोल पहली बार देश के बाकी हिस्सों से रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगी। इससे क्षेत्र को सुरक्षित, किफायती और तेज परिवहन मिलेगा और अनाज, उर्वरक व अन्य वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 71,850 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मिजोरम में वे 500 करोड़ से अधिक की लागत से 45 किलोमीटर लंबी आइजोल बाईपास और अन्य सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही लॉन्ग्टलाई-सियाहा रोड पर छिमटुईपुई नदी पुल का शिलान्यास करेंगे, जिससे यात्रा का समय दो घंटे घटेगा और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए मोदी तुइकुआल में खेलो इंडिया बहुउद्देशीय इंडोर हॉल की नींव रखेंगे। इसके अलावा मुआलखांग में 30 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की स्थापना से रोजगार और ऊर्जा आपूर्ति मजबूत होगी। पीएम जन विकास कार्यक्रम के तहत त्लांगनुआम और कवरथा में आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे, जिनसे 10 हजार से ज्यादा छात्रों को आधुनिक शिक्षा और खेल सुविधाएं मिलेंगी।

राज्यपाल वी.के. सिंह ने कहा कि मोदी ने वर्षों पहले ही दूरदराज क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा पहुंचाने का विजन दिया था। वहीं, स्थानीय राजनीतिक दल ZPM और MNF ने इन परियोजनाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राज्य में आर्थिक विकास, व्यापार और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई