तीन सालों में PM मोदी की 38 विदेश यात्राएं, 258 करोड़ रुपये खर्च

नई दिल्ली, 21 मार्च 2025संसद में पेश किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2022 से दिसंबर 2024 के बीच कुल 38 विदेश यात्राएं कीं, जिन पर सरकार ने लगभग 258 करोड़ रुपये खर्च किए। इन दौरों में होटल, सुरक्षा, परिवहन और अन्य खर्च शामिल रहे।

विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सवाल के जवाब में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की जून 2023 की अमेरिका यात्रा पर 22.89 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जबकि सितंबर 2024 की अमेरिकी यात्रा में 15.33 करोड़ रुपये लगे।

अन्य प्रमुख दौरों की बात करें तो मई 2023 में जापान यात्रा पर 17.19 करोड़ रुपये, मई 2022 में नेपाल यात्रा पर 80 लाख रुपये और 2024 में पोलैंड यात्रा पर 10.10 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसके अलावा, रूस, इटली, ब्राजील और गुयाना जैसे देशों की यात्राओं पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए गए।

सरकार का कहना है कि ये यात्राएं भारत की कूटनीतिक स्थिति को मजबूत करने और वैश्विक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए की गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई