पीएम मोदी ने सीएम विष्णुदेव साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर छत्तीसगढ़ में विकास को गति देने के लिए सीएम साय के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने लिखा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव डाल रहे हैं। उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

सीएम साय ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा, “आपके नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी निष्ठा से समर्पित रहेगा।”

अमित शाह की शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और हर वर्ग के कल्याण का सुंदर कालखंड देख रहा है। मां दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

साय ने इसके जवाब में कहा कि 31 मार्च 2026 तक प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कर स्थायी शांति स्थापित करने के संकल्प को मिलकर पूरा किया जाएगा।

अन्य नेताओं ने भी दी बधाई

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विकास और खुशहाली के लिए शुभकामनाएं दीं।
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जन्मदिवस की बधाई दी।
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर देशभर के नेताओं की ओर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई