बिहार दिवस पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 22 मार्च 2025: पूरे देश में आज बिहार दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई बड़े नेताओं ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा, “बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है, और हम अपने निश्चय से इसका उज्ज्वल भविष्य बना रहे हैं। मैं सभी से आह्वान करता हूं कि हम मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं।”

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बिहारवासियों को बधाई दी और कहा कि बिहार भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली है, जिसने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म से संपूर्ण विश्व को प्रकाशमान किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार ने हमेशा देश को नई ऊर्जा और नेतृत्व प्रदान किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस अवसर पर कहा कि बिहार की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और ज्ञान ने सदियों से भारत का मान बढ़ाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं और बिहार को लोकतंत्र की जन्मस्थली बताया।

गौरतलब है कि 22 मार्च 1912 को बिहार को बंगाल से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया गया था। इस वर्ष बिहार अपने गठन के 113 साल पूरे कर रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई