फूलोदेवी नेताम ने संसद में उठाई छत्तीसगढ़ के किसानों की चिंता, धान खरीदी में बढ़ोतरी की मांग

नई दिल्ली :सांसद फूलोदेवी नेताम ने एक बार फिर छत्तीसगढ के किसानों की समस्या को संसद में उठाया। नेताम ने विशेष उल्लेख के अन्तर्गत नोटिस दिया था। नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ को धान का कटोरा कहा जाता है लेकिन जब भी धान की फसल तैयार होती है, किसानों की समस्याऐं भी बढ जाती है। छत्तीसगढ में किसानों से इस साल 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है। 108 लाख टन कस्टम मिलिंग से चावल बनेगा। इसमें 93 लाख टन केन्द्रीय पूल एवं 14.20 लाख टन राज्य पूल का है।

फूलोदेवी नेताम ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल के अन्तर्गत केवल 70 लाख टन कस्टम मिलिंग चावल खरीदी की अनुमति दी गई है। ऐसी स्थिति में राज्य द्वारा धान की खरीद कम की जाएगी और सीधा नुकसान छत्तीसगढ के किसानों को होगा।

फूलोदेवी नेताम ने कहा कि केन्द्रीय पूल अन्तर्गत चावल उपार्जन मात्रा 70 लाख टन में वृद्धि करते हुए सरप्लस चावल को खरीदा जाए जिससे धान किसानों को राहत मिल सकेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button