पटवारियों ने ऑनलाइन काम-काज का किया बहिष्कार, राजस्व का काम रहेगा ठप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पटवारियों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया है। जिसके चलते राजस्व संबंधित सभी प्रकार के ऑनलाइन कामकाज प्रभावित होगा। वहीं 15 दिसंबर तक संसाधन मुहैया कराने का अल्टीमेटम दिया गया था। प्रदेशभर के पटवारी 9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। पटवारी संसाधन की कमी की शिकायत को लेकर पहले भी हड़ताल कर चुके हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button