बोदरी तहसील में पटवारी पर घूस मांगने का आरोप, हकदारों से लिए 10-10 हजार रुपए

बिलासपुर:बोदरी तहसील के ग्राम लिमतरी के रहने वाले तिलकदास ने हल्का पटवारी सर्विता लकड़ा पर घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। तिलकदास ने बताया कि उनकी और उनके तीन परिजनों के नाम मौजा लिमतरी, खसरा नंबर 60 की जमीन का बंटवारा होना है। सीमांकन की प्रक्रिया 12 मई 2025 को पूरी हो गई, लेकिन अभी तक उन्हें सीमांकन रिपोर्ट और जमीन की पर्ची नहीं मिली है।

जब तिलकदास और अन्य हकदार पटवारी के पास गए, तो पटवारी ने प्रत्येक हितग्राही से 10-10 हजार रुपये की मांग की। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सीमांकन रिपोर्ट और पर्ची नहीं दी जाएगी, यह भी कहा गया। भूमि का रिकॉर्ड अपडेट न होने की वजह से तिलकदास और परिवार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर संजय अग्रवाल को अपने परिजनों के साथ ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर ने मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button