स्कूल खुलने के आदेश पर अभिभावकों में बढ़ी चिंता, गर्मी और कोरोना को लेकर जताई आपत्ति

बिलासपुर। भीषण गर्मी और कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 16 जून से स्कूल खोलने के आदेश पर अभिभावकों में चिंता का माहौल है। अभिभावकों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों की सेहत पर खतरा बढ़ सकता है और ऐसे समय में स्कूल खोलना ठीक नहीं है।

सर्व स्कूल अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने स्कूल खोलने के फैसले को शिक्षा विभाग की जल्दबाज़ी बताया है। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन फीस वसूली के लिए दबाव बना रहा है, जिससे बच्चों और माता-पिता दोनों पर मानसिक और आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

संघ अध्यक्ष ने यह भी चेतावनी दी है कि गर्मी और बीमारियों के इस मौसम में बच्चों को स्कूल भेजना उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने शासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और स्कूलों को कम से कम 15 दिन और बंद रखा जाए।

सवाल यह भी उठाया गया है कि क्या स्वास्थ्य विभाग इन हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है? अभिभावकों की ओर से लगातार अपील के बावजूद शासन की तरफ से अभी तक कोई नया निर्देश जारी नहीं हुआ है, और फिलहाल सभी स्कूल 16 जून से ही खुलने की तैयारी में हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button