परम सुंदरी का पहला दिन: सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के पहले ही दिन धमाकेदार शुरुआत की है। दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बड़े पर्दे पर सिद्धार्थ-जाह्नवी की नई जोड़ी को खूब सराहना मिल रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह न सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक है, बल्कि इसने उनकी पिछली आठ फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इनमें जबरिया जोड़ी (2.70 करोड़), अ जेंटलमैन (4.04 करोड़), इत्तेफाक (4.05 करोड़), योद्धा (4.25 करोड़), हंसी तो फंसी (4.65 करोड़), बार बार देखो (6.81 करोड़), कपूर एंड सन्स (6.85 करोड़) और मरजावां (7.03 करोड़) शामिल हैं।

फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही युवाओं का दिल जीत लिया था। हालांकि प्री-सेल्स बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन रिलीज के बाद थिएटर्स में ऑडियंस का रुझान लगातार बढ़ता दिख रहा है। फिल्म का कंटेंट फैमिली एंटरटेनमेंट कैटेगरी में आता है, जिससे आगे भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।

मेकर्स ने परम सुंदरी पर लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया है। अगर शुरुआती दिनों में फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो यह जल्दी ही अपना बजट निकाल लेगी और हिट की राह पर दौड़ पड़ेगी। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है।

सिनेमाघरों में इस समय वश लेवल 2, कुली, वॉर 2, हृदयपूर्वम और लोकाह जैसी फिल्में भी चल रही हैं, लेकिन इनके बीच परम सुंदरी ने खुद को मजबूत शुरुआत दिलाई है। यह कलेक्शन सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के लिए खास साबित हो सकता है और जान्हवी कपूर के लिए भी यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button