PANCHAYAT CHUNAV: 11 बजे तक 27.68% मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। 53 विकासखंडों में मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

लोग सरपंच, पंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक का आंकड़ा जारी किया, जिसमें औसतन 27.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभनपुर के मतदान केंद्रों पर भी सुबह से ही मतदाता पहुंचे हुए हैं। युवा और बुजुर्गों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पहले चरण में 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।

बैलट पेपर के रंग

इस चुनाव में बैलट पेपर के रंग अलग-अलग हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच के लिए सफेद रंग का बैलट पेपर रखा गया है।

मतदान की स्थिति

  • पुरुषों का मतदान: 27.32%
  • महिलाओं का मतदान: 27.84%
  • कुल औसत मतदान: 27.68%

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई