छत्तीसगढ़ मे ईद मिलादुन्नबी पर फिलीस्तीन का झंडा फहराया, 5 के खिलाफ FIR दर्ज

बिलासपुर:- तारबाहर क्षेत्र में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर एक जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने से विवाद उत्पन्न हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।तारबाहर क्षेत्र में सोमवार को जुलूस के दौरान सड़क पर फिलिस्तीन का झंडा लहराता हुआ देखा गया। हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए एसपी से शिकायत दर्ज कराई है। संगठनों का कहना है कि किसी विदेशी देश का झंडा जुलूस में फहराना न केवल अनुचित है, बल्कि यह अत्यंत निंदनीय भी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है। मामले मे पांचों आरोपियों शेख समीर,फीदेल खान ,मोहम्मद शोएब , शेख अजीम, शेख समीर को तारबहार पुलिस ने  अपराध दर्ज किया है रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button