रांची में बढ़ते अपराध का पाकिस्तानी कनेक्शन उजागर, जेल में बंद गैंगस्टर की पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

रांची। झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के जिलों में लगातार हो रही हत्या और गोलीबारी की घटनाओं के पीछे अब पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आतंक को पनाह देने वाला मुल्क पाकिस्तान, ड्रोन के जरिए पंजाब के मोगा रास्ते से हथियार भेज रहा था। ये हथियार रांची तक पहुंचाए जा रहे थे और इन्हीं का इस्तेमाल करके कारोबारियों, व्यापारियों और पूंजीपतियों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूली की जा रही थी।

कैसे हुआ खुलासा?

रांची पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इनामुल हक उर्फ बबलू खान, रवि आनंद उर्फ सिंघा, मोहम्मद शाहिद उर्फ अफरीदी खान, मोहम्मद सिराज उर्फ मदन और रिया सिन्हा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 3 पिस्तौल, 7 मैगजीन, 13 जिंदा गोलियां, एक टाटा सफारी कार, एक आईफोन और 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

विदेश से चल रहा था गैंग का नेटवर्क

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जेल में बंद सुजीत सिन्हा और विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने हाथ मिला लिया था। दोनों मिलकर रांची और आसपास के जिलों में रंगदारी और धमकी का नेटवर्क चला रहे थे। फिलहाल रिया सिन्हा इस पूरे गठजोड़ को संभाल रही थी और प्रिंस खान के नाम पर कारोबारी और नेताओं से वसूली के कॉल किए जा रहे थे।

सिटी एसपी ने बताया पूरा मामला

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि हाल ही में डोरंडा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना और अन्य इलाकों में हुई वारदातों के पीछे “कोईलांचल शांति सेना” नामक संगठन का हाथ है। इसी संगठन के जरिए प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा मिलकर शहर में आतंक फैला रहे थे। कई व्यापारियों और कारोबारियों से रंगदारी की शिकायतें आने के बाद एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी जांच और इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर इन अपराधियों को दबोच लिया।

पुलिस अब विदेशी कनेक्शन की पड़ताल में जुटी है ताकि इस खतरनाक नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई