Organization of puja: चिंगराज पारा में धूमधाम से हुई मां परमेश्वरी पूजा, देवांगन समाज की बढ़ती एकता का दिखा नजारा

Organization of puja (बिलासपुर) : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चिंगराज पारा में माँ परमेश्वरी पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें परमेश्वरी देवांगन समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस धार्मिक आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया, बल्कि समाज की एकजुटता और मजबूती का भी उदाहरण पेश किया।

समाज के अध्यक्ष राजा देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि चिंगराज पारा का देवांगन समाज एक संगठित और सशक्त समुदाय है, जो निरंतर अपनी एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने यह भी बताया कि समाज के नए-नए सदस्य संगठन से जुड़ रहे हैं और प्रदेश स्तर पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button