Brahmotsav program: ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम में रोजाना विधि-विधान के साथ किया जा रहा पूजा-पाठ

Brahmotsav program (बिलासपुर) : बिलासपुर में श्री कोंडरामा एवं श्री कल्याण वेंकटेश मंदिर अन्य कॉलोनी रेलवे परिक्षेत्र में 14 से 19 फरवरी तक ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। इन 6 दिनों में यहां विभिन्न पूजा अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। जिसमें यज्ञ आहुति के साथ भगवान राम और सीता के विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बालाजी मंदिर में सीताराम कल्याणम संपन्न कराया गया है।

इस मौके पर दक्षिण से आए पुजारी ने विधि विधान के साथ इस पूरे कल्याणम को संपन्न कराया। जिसमें विधिवत कल्याणम के कार्य संपन्न हुए इसके बाद मंगलवार को जहां बालाजी का विवाह संपन्न होगा, तो वहीं 19 फरवरी को यहां या गहुती के साथ ब्रह्मोत्सव का समापन होगा और महाभोग आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत ब्रह्मा जी ने ब्रह्मोत्सव के रूप में की थी जो साल में दो बार आयोजित होता है।

बिलासपुर की बात करें तो हर साल यहां पर मूसा मनाया जाता है। तो वहीं 3 साल में इस भव्य रूप में यहां मनाया जाता है। जो इस साल आयोजित हो रहा हैसाल में या पहली बार अक्टूबर में आयोजित होता है। जबकि दूसरी बार तिथि के हिसाब से आयोजित किया जाता है। जो फरवरी में इस बार आयोजित हो रहा है। इसके अलावा 108 कलश से भगवान का स्नान भी कराया गया। इसके अलावा यहां पहुंचे भक्तों को उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार ब्रह्मोत्सव एक तरह से भगवान की शादी के रूप में जाना जाता है। जो दक्षिण भारतीय परंपरा के हिसाब से संपन्न होती है यही वजह है कि बिलासपुर में भी दक्षिण भारतीय परिवार इस उत्सव में शामिल होते हैं और इस उत्सव के रूप में मनाते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button