नई दिल्ली में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के वीर जवानों को अमित शाह ने किया सम्मानित

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफल बनाने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।

अमित शाह ने कहा कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चला यह अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान था, जिसमें जवानों ने गर्मी, ऊँचाई और आईईडी के खतरे के बावजूद अदम्य साहस दिखाकर नक्सलियों का बेस कैंप ध्वस्त कर दिया। उन्होंने इसे नक्सल विरोधी इतिहास का “स्वर्णिम अध्याय” बताया।

गृह मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त न हो जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि 31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा।

अमित शाह ने यह भी कहा कि नक्सलियों ने वर्षों तक विकास कार्यों को रोका, स्कूल-अस्पताल बंद कराए और गरीबों को योजनाओं से वंचित रखा। लेकिन अब सरकार के प्रयासों और अभियानों के चलते करोड़ों लोगों के जीवन में नया उजाला आया है। उन्होंने गंभीर रूप से घायल हुए जवानों के लिए भी हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई