जनजातीय गौरव दिवस पर कोंडागांव की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल अव्वल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। यह आयोजन सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव के तहत किया गया था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु थीं, जिन्होंने विजेता नृत्य दल को सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जिले की समृद्ध जनजातीय कला-संस्कृति और कलाकारों की प्रतिभा को पूरे राज्य में पहचान दिलाती है।

टीम की सदस्य आरती नेताम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पंचायत स्तर से शुरू हुई यह यात्रा अब राज्य स्तर तक पहुँच चुकी है। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और संघर्ष के बाद मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है, खासकर क्योंकि सम्मान राष्ट्रपति के हाथों मिला है। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार भी जताया।

उल्लेखनीय है कि कोंडागांव की इस टीम ने जिला स्तर पर पहले ही प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके आधार पर उन्हें राज्य स्तरीय मंच के लिए चुना गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा प्रस्तुत मांदरी नृत्य ने दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई