सेंट्रल जेल में दशहरा के दिन एक बंदी ने दूसरे बंदी पर धारदार हथियार से किया हमला

बिलासपुर। सेंट्रल जेल में वर्चस्व की लड़ाई के चलते एक बार फिर से एक बंदी पर हमले का मामला सामने आया है। सिरगिट्टी पुलिस ने नशीली कफ सिरप के मामले में नवीन निर्मलकर को तीन दिन पहले जेल भेजा है। नवीन निर्मलकर वहां विचाराधीन बंदी के रूप में बंद है। शनिवार की शाम वह जेल में स्थापित दुर्गा मां के विसर्जन के दौरान प्रणाम कर आशीर्वाद लेने गया था।

कैदी नवीन निर्मलकर पहुंचा तो हत्या के मामले में बंद लोकेश तिवारी ने उस पर कटनी से हमला कर दिया। हमले में नवीन घायल हो गया। इसे देख वहां कैदियों की भीड़ में अफरा–तफरी मच गई। इधर भगदड़ देख जेल प्रहरी भी वहां पहुंच गए। यह पूरी घटना जेल के डी खंड में हुई। जेल के कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। इसके बाद नवीन को अलग सेल में रखा गया है।

बेहोश होकर स्टेशन में गिरी महिला, सिम्स में भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर:जोनल स्टेशन में रविवार को एक महिला अचानक बेहाेश होकर गिर गई। इससे आसपास खड़े यात्री पहुंचे और उन्हें उठाया। इतने में आरपीएफ भी पहुंच गई। यात्री की तबीयत को देखते हुए तत्काल रेलवे अस्पताल भेजा गया। वहां से महिला को सिम्स रेफर कर दिया गया। महिला हार्ट की मरीज है।

मामला सोमवार का है। उपनिरीक्षक एसबी सिंह, आरबी राय व महिला आरक्षक ई डुगडुग स्टेशन की जांच कर रहे थे। प्लेटफार्म एक में जीआरपी थाने के सामने एक महिला अचेत अवस्था में दिखाई दी। जिसकी तत्काल सूचना कार्यरत स्टेशन मास्टर को दी गई। इसके साथ ही एबुलेंस भी बुलाई गई।

एबुलेंस से महिला यात्री को रेलवे अस्पताल भेजा गया। रेलवे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला होश में आई। हार्ट की समस्या होने के कारण अग्रिम उपचार के लिए सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के स्वजन सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां बताया गया कि महिला हार्ट की मरीज है।

पहले भी झटके आने से इसी तरह बेहोश हो चुकी है। महिला का नाम आशालता पटेल निवासी वार्ड नंबर चार इन्द्रनगर ग्राम ढिमानी थाना ढिमानी जिला रायगढ़ है। वह रायपुर से बिलासपुर तक यात्रा कर रही थी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई