राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सरगुजा के ओमप्रकाश यादव ने पंजाब में जीता सिल्वर मेडल

सरगुजा। 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 17 दिसंबर तक लुधियाना, पंजाब में किया गया। इसमें मैनपाट के एक छोटे किसान धर्मवीर यादव के बेटे ओमप्रकाश यादव ने छत्तीसगढ़ के लिए नेटबाल में सिल्वर मेडल जीतकर अपने घर, परिवार, गांव और शहर का नाम रोशन किया। ओमप्रकाश अंबिकापुर शहर के नेहरू विद्या मंदिर विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश यादव बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है, जो गांव से चलकर शहर में किराए के मकान में रहकर पढ़ने के साथ सुबह-शाम गांधी स्टेडियम में नियमित अभ्यास करता है। इसके बदौलत आज खेल में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई