रायपुर: नवरात्रि में गरबा पर फूहड़ता रोकने बजरंग दल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवरात्रि के अवसर पर गरबा और दुर्गा पंडालों में मर्यादा बनाए रखने की मांग उठी है। बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों में फूहड़ता और गैर-धार्मिक गतिविधियों को रोकना जरूरी है।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 सितंबर से क्वांर नवरात्रि शुरू हो रही है। इस दौरान मंदिरों और दुर्गा पंडालों में गरबा नृत्य का आयोजन भक्तिभाव से किया जाता है, जो आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मर्यादा और परंपरा के अनुरूप होना चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा कि अगर किसी आयोजन में नियमों का उल्लंघन हुआ तो समितियों और गैर-धार्मिक तत्वों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बजरंग दल ने सभी आयोजन समितियों से अपील की है कि वे गरबा को आदर्श और सांस्कृतिक स्वरूप में ही संपन्न कराएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई