Nuclear workers’ jobs restored: ट्रम्प ने 24 घंटे में पलटा मस्क का फैसला, कर्मचारियों की नौकरी अब नहीं जाएगी

वॉशिंगटन। अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने नेशनल न्यूक्लियर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (NNSA) के सैकड़ों कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर रोक लगा दी है। इससे पहले, इलॉन मस्क के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) ने इस विभाग से करीब 350 कर्मचारियों की छंटनी की थी। मस्क का यह फैसला सरकारी खर्च में कटौती करने के लिए लिया गया था, लेकिन एक्सपर्ट्स ने इसे देश की सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखा था। इसके बाद, ट्रम्प ने 24 घंटे के भीतर ही मस्क के निर्णय को पलट दिया।

NNSA के कर्मचारियों की अहम भूमिका

NNSA के कर्मचारी अमेरिकी परमाणु हथियारों को डिजाइन करने, नष्ट करने और न्यूक्लियर इमरजेंसी की स्थिति में काम करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इनमें परमाणु हथियारों को फिर से जोड़ने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं, जो इस इंडस्ट्री के सबसे संवेदनशील कामों में से एक माने जाते हैं। NNSA की डायरेक्टर टेरेसा रॉबिंस ने शुक्रवार को 28 कर्मचारियों को छोड़कर बाकी सभी की बर्खास्तगी रद्द करने का आदेश दिया।

मस्क का डिपार्टमेंट और सरकारी खर्च में कटौती

ट्रम्प ने सरकारी खर्च कम करने के लिए मस्क के नेतृत्व में DoGE विभाग का गठन किया था। उनका उद्देश्य था कि अमेरिकी सरकार का सालाना खर्च एक तिहाई तक घटाया जाए। ट्रम्प ने इसे “इस युग का मैनहटन प्रोजेक्ट” करार दिया है।

14 राज्यों का विरोध

इस फैसले पर 14 अमेरिकी राज्यों ने ट्रम्प और मस्क के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनका कहना है कि मस्क को DoGE का प्रमुख बनाए जाने से अमेरिकी संविधान का उल्लंघन हो रहा है और यह अत्यधिक शक्तिशाली बन गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई