महर्षि यूनिवर्सिटी के खिलाफ NSUI का आरोप, मान्यता समाप्त करने की मांग

बिलासपुर.
महर्षि यूनिवर्सिटी के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी मान्यता समाप्त करने की मांग की है। NSUI के प्रदेश सचिव रंधेश सिंह ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शासन से शिक्षण कार्य के लिए मिली जमीन का गुपचुप तरीके से विक्रय कर दिया है। इस मामले में NSUI ने जांच की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

NSUI के आरोप:
NSUI का कहना है कि कांग्रेस शासनकाल में 38 एकड़ जमीन यूनिवर्सिटी को शिक्षण कार्य के लिए दी गई थी, लेकिन 2020 में इस भूमि के 10.50 एकड़ हिस्से को नियमों की अनदेखी करते हुए निजी संस्थानों को बेच दिया गया। इस प्रक्रिया से यूनिवर्सिटी के संचालन और उसकी मान्यता संबंधी मापदंड प्रभावित हुए हैं। रंधेश सिंह ने कहा कि इस गड़बड़ी के कारण महर्षि यूनिवर्सिटी की मान्यता समाप्त की जानी चाहिए।

विभागीय कार्रवाई की मांग:
NSUI ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की भी मांग की है, ताकि ऐसे गड़बड़झाले पर लगाम लगाई जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई