Rationalization: अब रात 3 बजे के बजाए दोपहर 3 बजे होगा युक्तियुक्तकरण के लिए काउंसिलिंग

Rationalization: बिलासपुर। बिलासपुर में कल यानी 4 जून को रात 3 बजे अतिशेष शिक्षकों (स्कूल में स्वीकृत पद से अधिक संख्या में पोस्टेड शिक्षक) के युक्तियुक्तकरण के लिए होने वाली काउंसलिंग की टाइमिंग बदल दी गई है। अब काउंसलिंग दोपहर 3 बजे होगी। आज सुबह 5 बजे ही अतिशेष शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसे गोपनीय तरीके से विभाग ने शिक्षकों तक वॉट्सएप के जरिए पहुंचाया गया। वहीं जारी अतिशेष शिक्षकों की सूची को लेकर विवाद हो गया है। शिक्षकों ने नियमों को दरकिनार कर लिस्ट जारी करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक चहेतों को लाभ पहुंचाने दावा आपत्ति का भी समय नहीं दिया गया।

जारी लिस्ट में बिल्हा ब्लॉक में 62 व्याख्याता शामिल हैं। वहीं, जिले में करीब 800 शिक्षक अतिशेष हैं, जिनका युक्तियुक्तकरण करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक विभाग ने रिक्त पदों को सार्वजनिक नहीं किया है। बगैर अतिशेष और रिक्त पदों की जानकारी के काउंसलिंग की प्रक्रिया को लेकर शिक्षक संघ ने बड़े खेल होने का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि इसमें पारदर्शिता का अभाव है।

शिक्षको के मुताबिक शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों के साथ जिन स्कूलों में पोस्टिंग किया जाना है। उनकी सूची सोशल साइट पर और कार्यालय के बाहर चस्पा किया जाना चाहिए। काउंसलिंग के दौरान सारे पदों को सार्वजनिक करना चाहिए, जिनका नाम काउंसलिंग में बुलाया जा रहा है, उन्हें ही एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन स्कूलों में पोस्टिंग किया जाना चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button