जिले में अब 4 एएसपी संभालेंगे कानून व्यवस्था, रायपुर पश्चिम के लिए होंगे एडिशन एसपी

रायपुर। रायपुर जिले में लगातार अपराध के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने जिले में कानून व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए जिले में 4 एएसपी रखने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि रायपुर जिले में वर्तमान में क्राइम एएसपी, सिटी एएसपी और ग्रामीण एएसपी अपना पद संभाल रहे है। वहीं अब रायपुर पश्चिम क्षेत्र के लिए भी एडिशनल एसपी रखा जाएगा। पुलिस विभाग की माने तो जिले को चार अलग-अलग भागों में बांट देने से क्राइम कम होगा। साथ ही अपराध में भी कमी आएगी।





