Not Arrest, But Counseling: अली हुसैनी खामेनेई की मौत पर मिठाई बांटने वाले राम सिंह ठाकुर पहुंचे थाने, गिरफ्तारी के बजाय मिली समझाइश
'सनातन' और 'राष्ट्रवाद' के मुद्दे पर गरमाया सरकंडा,मुस्लिम समुदाय की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद राम सिंह का शक्ति प्रदर्शन

न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र में उस वक्त माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया (Not Arrest, But Counseling) जब ईरान के नेता खामेनी की मौत पर कथित तौर पर मिठाई बांटने के आरोपी राम सिंह ठाकुर भारी समर्थकों के साथ अपनी गिरफ्तारी देने थाने जा पहुंचे। गौरतलब है कि इस मामले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
मुस्लिम समुदाय की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद राम सिंह का शक्ति प्रदर्शन (Not Arrest, But Counseling)
हालांकि, अपनी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े राम सिंह को पुलिस ने लंबी बातचीत और समझाइश के बाद बिना हिरासत में लिए ही वापस भेज दिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए राम सिंह ठाकुर ने कड़े और उत्तेजित लहजे में कहा कि वे “राष्ट्रभक्तों” और “सनातनी” की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ है जो भारत में रहकर ईरान, पाकिस्तान और फिलिस्तीन का समर्थन करते हैं।
उन्होंने सत्तासीन नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हिंदुओं के वोट से ही कुर्सी पर बैठे हैं, इसलिए हिंदू भावनाओं को नजरअंदाज न करें और किसी भी देशभक्त के खिलाफ दबाव में आकर FIR दर्ज करने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। मामले पर जानकारी देते हुए csp निमितेश सिँह ने बताया कि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए थे, जिन्हें उचित समझाइश दी गई और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है….





