Nilgai hunting in Balrampur: नीलगाय का कटा हुआ सिर और 30 किलो मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा गांव में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जंगल में नीलगाय का शिकार विद्युत करंट लगाकर किया था। इस घटना में शामिल आरोपियों के पास से नीलगाय का मांस, GI तार और कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र रामानुजगंज के, छतवा गांव के जंगल में आरोपियों ने नीलगाय को फंसाने और शिकार करने के लिए GI तार का उपयोग किया। उन्होंने तार में विद्युत करंट प्रवाहित कर नीलगाय को मार गिराया। वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नीलगाय ने गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया था।

तिलमिला कर अपराधियों ने नीलगाय को मौत के घाट उतार दिया और मांस को अपने दोस्तों के साथ बांटकर खाने में जुट गए। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के एसडीओ संतोष पांडे ने कहा कि आरोपियों ने नीलगाय को मारकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम का गंभीर उल्लंघन किया है।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट है। आरोपियों से नील गाय की सिर और 30 किलो मांस भी जब्त किया गया है। पकडे गए आरोपियों का नाम लक्ष्मी प्रसाद, विश्वनाथ रवि, पन्नालाल रवि, कन्हाई प्रसाद कुर्रे और विजय रवि है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
रात को सोने से पहले पुरुष क्यों खाएं इलायची? जानिए ज़बरदस्त फायदे! जानिए! 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं महिलाओं के लिए, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा
रात को सोने से पहले पुरुष क्यों खाएं इलायची? जानिए ज़बरदस्त फायदे! जानिए! 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं महिलाओं के लिए, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा