NIKAY CHUNAV: बीजापुर-खरसिया में भाजपा की जीत, सूरजपुर में कांग्रेस, सिमगा में निर्दलीय का परचलम लहराया

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जहां कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत दर्ज की।
वहीं, बीजापुर और खरसिया नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशियों ने कब्जा किया। सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने अपनी जीत से परचम लहराया। भाजपा की गीता सोम पुजारी ने अध्यक्ष पद के चुनाव में 1376 वोटों से जीत हासिल की।

बीजापुर में भाजपा का जलवा, नगरपालिका के 13 वार्डों पर विजयी
भाजपा ने जीते ये वार्ड
- वार्ड 13: मुकेश राठी
- वार्ड 09: पप्पू चौहान
- वार्ड 12: विक्रम दुदी
- वार्ड 02: यशोदा पैंकरा
- वार्ड 14: सत्यवती पुजारी
- अन्य वार्ड्स: हितेश साहनी, अरविंद पुजारी, राधा लकड़ा, संगति चलकी, मुन्ना ताती, संजय गुप्ता, पुरुषोत्तम भंडारी, बसंती लिंगम
कांग्रेस ने जीता ये वार्ड
- वार्ड 04: बेनूर रावतिया
- वार्ड 10: बबीता झाड़ी
चुनाव में शामिल नगर पालिका परिषद
बीजापुर, किरंदुल, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, कवर्धा, कुम्हारी, अमलेश्वर, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली, गोबरणवापारा, आरंग, अभनपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, रतनपुर, मुंगेली, खरसिया, जांजगीर-नैला, अकलतरा, सक्ती, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, और जशपुरनगर आदि शामिल हैं।
राजिम नगर पंचायत में भाजपा की जीत- राजिम नगर पंचायत में कमल खिला। महेश यादव अध्यक्ष बने। कल 11 पार्षद भाजपा के चुनकर आए।
- कांकेर में 111 साल का रिकार्ड टूटा:कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा। भाजपा के अरुण कौशिक बने पालिका अध्यक्ष। यहां नगर पालिका बनने के बाद से लगातार कांग्रेस जीत रही थी।

- पेंड्रा में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत : नगर पालिका परिषद पेंड्रा में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान निर्दलीय प्रत्याशी जीते। 3169 कुल वोट मिले। 42 वोटो से राकेश जालान जीते। वहीं, मरवाही नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी मधु बाबा जीती। गौरेला नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे जीते।
- भाजपा प्रत्याशी अंजू त्रिपाठी की जीत: राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत डोंगरगांव से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अंजू त्रिपाठी की जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी अंजू त्रिपाठी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है।






