भूल चूक माफ’ का नया गाना रिलीज, रोमांस और टाइम-लूप का अनोखा कॉम्बिनेशन

मुंबई। राजकुमार राव और वामिका गब्बीकी अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’का नया गाना ‘कोई ना’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गाने में दोनों कलाकारों की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।

कोई ना गाने में दिखा रंजन-तितली का रोमांटिक सफर
गाने को अपनी आवाज दी है हरनूर और श्रेया घोषाल ने, जबकि म्यूजिक दिया है तनिष्क बागची और गिफ्टी ने। इसके बोल लिखे हैं मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने।
गाना पंजाबी हिट ट्रैक ‘Waleyan’ का रीमेक है, लेकिन इसमें एक ताज़ा और सिनेमैटिक टच देखने को मिलता है।
फिल्म में राजकुमार राव बने हैं रंजन और वामिका गब्बी बनी हैं तितली — और गाने में उनके किरदारों की प्रेम कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।

वाराणसी की गलियों में पनपा रोमांस
‘कोई ना’ गाने की शूटिंग वाराणसी की खूबसूरत और पारंपरिक गलियों में की गई है। वहीं फिल्म में भी यही लोकेशन एक अहम किरदार निभाती है, जहां रंजन और तितली का प्यार शादी तक पहुंचता है — लेकिन यहीं से कहानी मोड़ लेती है।

क्या है ‘भूल चूक माफ’ की अनोखी कहानी?
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ एक टाइम-लूप थीम पर आधारित है।
रंजन और तितली की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, हल्दी की रस्म भी हो चुकी है। लेकिन उसके बाद हर बार शादी का दिन कभी नहीं आता।
हर सुबह वही दिन दोबारा शुरू हो जाता है — और यहीं से फिल्म में आता है ट्विस्ट।

स्टार कास्ट में दमदार चेहरे
राजकुमार राव,वामिका गब्बी, संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव

फिल्म का निर्देशन किया है करण शर्मा ने और इसे 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button