बिलासपुर में नया मेगा प्रोजेक्ट, 80 फीट चौड़ी सड़क बनेगी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर अब स्मार्ट सिटी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है। अपोलो अस्पताल से लेकर शनिचरी रपटा तक 80 फीट चौड़ी सड़क बनाने का फैसला लिया गया है। यह सड़क ट्रैफिक को कम करने में मदद करेगी और लोगों को एक नया, सुगम रास्ता मिलेगा।

इस परियोजना के तहत, अपोलो अस्पताल के पास स्थित मानसी लॉज से लेकर अरपा नदी पर बने शनिचरी रपटा तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए बजट स्वीकृत कर दिया है और काम की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि पहले चरण में सड़क के आसपास के अतिक्रमण हटाए जाएंगे, इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और शहरवासियों को सफर में आसानी होगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button