Negligence of administration: शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही, बैचिंग प्लांट से उड़ रहा धूल और राखड़, रहवासियों में बिमारियों का खतरा

Negligence of administration (बिलासपुर) : तिलक नगर, बिलासपुर स्थित बैचिंग प्लांट से उड़ने वाली धूल और राखड़ के कारण आसपास के रहवासियों को दमा और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। राम मंदिर के पीछे स्थित इस प्लांट से लगातार गिट्टी, सीमेंट और राखड़ की धूल उड़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
मीडिया की टीम ने इस गंभीर समस्या को निगम आयुक्त तक पहुंचाया और शिकायत में बताया कि 24 घंटे प्लांट के संचालन से जन स्वास्थ्य को खतरा है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि यह प्लांट अरपा तट के निर्माण के लिए लगाया गया था, लेकिन कार्य समाप्त होने के बाद भी इसका संचालन जारी है।
यहां से निजी बिल्डरों और कॉलोनाइजरों को तैयार बिल्डिंग मटेरियल बेचा जा रहा है। निगम आयुक्त का कहना है कि यदि बैचिंग प्लांट का संचालन व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है, तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासन से जल्द से जल्द इस प्लांट को बंद कराने और धूल प्रदूषण से राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं।





