बीजापुर में नक्सलियों की बर्बरता: जनअदालत में ग्रामीण की हत्या

बीजापुर। नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों की कायराना करतूत एक बार फिर सामने आयी है। यहां पुलिस मुखबिर के शक में माओवादियों ने जन अदालत लगाकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक की पहचान माड़वी दुलारु के रूप में हुई है, जो कि ग्राम पोटेनार का निवासी था। घटना के बाद क्षेत्र में जहां दहशत व्याप्त है। वहीं इस हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात जांगला थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने ग्राम पोटेनार के जंगल में सोमवार को जनअदालत लगाई थी। इस जन अदालत में माड़वी दुलारु पर मुखबिरी का आरोप लगाया गया था। बिना किसी सुनवाई या बचाव का मौका दिए, नक्सलियों ने उसे मौत का सजा का फरमान सुना दिया और उसकी हत्या कर दी। ग्रामीण की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही जांगला थाना से पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button