Naxalites surrender: 2 महिला समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, शासन ने की पुरुष्कार की घोषणा

Naxalites surrender (दंतेवाड़ा) : घर वापस आईये अभियान अंतर्गत पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष 3 नक्सलियों ने घर वापसी की। इनमें मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत एल ओ एस सदस्य राजू पदाम शामिल है। राजू चैतू दादा के अंगरक्षक पद पर कार्यरत था। राज्य शासन द्वारा नक्सली लीडर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी कड़ी में मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत पालनार एल ओ एस सदस्या हुर्रे कवासी द्वारा भी आत्मसमर्पण किया गया। उक्त महिला नक्सली पर एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। एक अन्य महिला नक्सली लीडर सुखमती उर्फ लक्ष्मी उर्फ कविता ओयाम ने भी पुलिस अफसरों के समक्ष घर वापसी की। उक्त महिला नक्सली लीडर नुआपाड़ा एरिया कमेटी अंतर्गत कार्यरत थी। राज्य शासन द्वारा उक्त लीडर पर एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई