पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की एक और कायराना हरकत सामने आई है। पीलूर गांव के जंगलों में नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत विनोद मडे की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों को शक था कि वह पुलिस को जानकारी देता था, इसी संदेह में उसे मौत के घाट उतार दिया गया। यह घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र की है।

फिलहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस और सुरक्षा बल मामले की जांच में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि विनोद मडे स्थानीय स्कूल में शिक्षा दूत के रूप में काम कर रहा था और ग्रामीणों के बीच काफी लोकप्रिय था। इस तरह की घटनाएं नक्सल प्रभावित इलाकों में शिक्षा और विकास कार्यों में बाधा बन रही हैं। नक्सलियों द्वारा लगातार आम लोगों को निशाना बनाना चिंता का विषय है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button