नक्सलियों ने अपहरण कर की युवक की हत्या, दहशत फैलाने ग्रामीणों के मोबाइल किए जब्त

सुकमा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संभावित बस्तर दौरे से पहले दक्षिण बस्तर में नक्सलियों का तांडव जारी है। सुकमा जिले में पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कहर दुलेड़ गांव निवासी मड़कम हड़मा (31 वर्ष) की बीती रात पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह युवक का शव गांव के नजदीक बरामद हुआ। नक्सलियों ने हत्या के बाद गांव में दहशत फैलाने के लिए 123 नग मोबाइल फोन भी जब्त कर अपने साथ ले गए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई