नक्सली डिप्टी कमांडर ढेर, 8 लाख का था इनामी

बीजापुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात माओवादी स्नाइपर और PLGA बटालियन नंबर 1 का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मुठभेड़ में मारा गया है।

सुरक्षा बलों को यह सफलता एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली, जिसमें डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, कोबरा 210 और सीआरपीएफ की यंग प्लाटून शामिल थीं।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के मुताबिक, ऑपरेशन 4 जुलाई को शुरू हुआ था। मुठभेड़ के दौरान जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई और रुक-रुक कर हुई मुठभेड़ के बाद एक माओवादी का शव बरामद हुआ।
नक्सली
पहचान हुई सोढ़ी कन्ना के रूप में जो नक्सली संगठन PLGA की बटालियन नंबर 1 की कंपनी नंबर 2 का डिप्टी कमांडर था।
सरकार ने इस खूंखार नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। कन्ना टेकलगुड़ियम क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों के साथ-साथ धरमारम कैंप पर हमले जैसे कई बड़े वारदातों में शामिल रहा है। वह सीसीएम माड़वी हिडमा का करीबी सहयोगी भी था और बटालियन का प्रशिक्षित स्नाइपर था।
मौके से एक 303 रायफल, एके-47 का मैग्जीन, दर्जनों जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, माओवादी वर्दी, पिट्ठू बैग, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई