Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नवा रायपुर बना ऋणमुक्त, अब विकास की रफ्तार और होगी तेज

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ की आधुनिक और नियोजित राजधानी, अब पूरी तरह से कर्ज़मुक्त हो गई है। पहले यहां की सड़कों, सरकारी भवनों, यूनिवर्सिटियों जैसे हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए भारी कर्ज लिया गया था। लेकिन अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने बेहतर आर्थिक नीतियों और कड़े वित्तीय अनुशासन से नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को इस कर्ज से पूरी तरह उबार लिया है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि नवा रायपुर का कर्ज मुक्त होना राज्य के लिए एक बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि अब यह शहर आत्मनिर्भर बनकर तेज़ी से तरक्की की ओर बढ़ेगा। सरकार की नीतियों से प्राधिकरण की आमदनी बढ़ी और निवेश के लिए रास्ते खुले।

निजी निवेश को बढ़ावा देने वाले प्रोजेक्ट्स

राज्य सरकार ने नवा रायपुर में मेडिसिटी, फार्मा पार्क, पॉलिमैटेक कंपनी के सेमीकंडक्टर प्लांट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जैसी योजनाओं की शुरुआत की, जिससे देश-विदेश के निवेशकों का रुझान बढ़ा। इसके साथ ही 2024-25 के बजट में प्राधिकरण के लिए 1043 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

नई योजनाएं और रोजगार के मौके

अब जब प्राधिकरण कर्ज मुक्त हो गया है, तो उसकी सभी संपत्तियां भी बंधनमुक्त हो गई हैं। इससे जमीन की खरीदी-बिक्री आसान होगी और नगदी प्रवाह बेहतर होगा। इससे नए प्रोजेक्ट्स तेज़ी से शुरू हो पाएंगे।

राज्य सरकार ने 100 एकड़ में मेडिसिटी और एडुसिटी विकसित करने की योजना बनाई है, जिससे मेडिकल और एजुकेशन के क्षेत्र में नवा रायपुर को नई पहचान मिलेगी। यहां IT सेक्टर में भी तेजी से काम हो रहा है। टेली परफार्मेंस, स्क्वायर बिजनेस जैसी कंपनियों को ऑफिस स्पेस देकर 2000 युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुला है।

बजट में खास प्रावधान

– इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर: ₹40 करोड़

– साइंस सिटी: ₹37 करोड़

– पुस्तकालय निर्माण: ₹20 करोड़

– ई-बस सेवाएं: ₹10 करोड़

– सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट: ₹20 करोड़

– प्लग एंड प्ले ऑफिस कॉम्प्लेक्स: ₹156 करोड़

– विकसित भारत आइकॉनिक डेस्टिनेशन: ₹20 करोड़

नवा रायपुर – छत्तीसगढ़ का नया ग्रोथ इंजन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर अब राज्य की अर्थव्यवस्था का नया ग्रोथ इंजन बनेगा। यहां आरबीआई, नाबार्ड, एनटीपीसी, बालको कैंसर अस्पताल, सत्य साईं अस्पताल जैसे संस्थान पहले ही आ चुके हैं और भविष्य में यहां और भी बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे।

सरकार का लक्ष्य नवा रायपुर को न केवल छत्तीसगढ़ की शान बनाना है, बल्कि इसे देश का एक मॉडल शहर बनाना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई