पहलगाम आतंकी हमले पर देशभर में रोष, भाजपा विधायकों ने दी सख्त प्रतिक्रिया

बिलासपुर

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले को लेकर पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्पष्ट किया कि भारत अब हर हमले का करारा जवाब देगा।

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने इस हमले को कायराना और भारत की अखंडता के खिलाफ साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह वक्त देश की एकजुटता दिखाने का है और जनता केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा —”

धरमलाल कौशिक:
“जिस प्रकार पुलवामा के हमले का जवाब दिया गया था, उसी प्रकार इस बार भी आतंकी नहीं बचेंगे। पाकिस्तान को भी चेत जाना चाहिए। ये नई भारत की नीति है – आतंकवाद और उसके समर्थकों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

सुशांत शुक्ला की प्रतिक्रिया:
FSGDGG
“बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को स्पष्ट करते हुए कहा —”
“ये मोदी की सरकार है, आतंक का जवाब पत्थर से मिलेगा। देश एकजुट है, और यह एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आतंकवाद और नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में हैं, और इनकी बौखलाहट साफ दिख रही है।”

देश की राजनीतिक बिरादरी इस हमले को लेकर एक स्वर में बोल रही है – अब आतंकवादियों और उनके आकाओं को जवाब दिया जाएगा। आने वाले समय में केंद्र सरकार किन कदमों को अपनाती है, इस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई