National Concido Games: बिलासपुर के खिलाडियों ने इंदौर के “नेशनल कॉन्किडो गेम्स” में दिखाया जौहर, 16 गोल्ड, 6 सिल्वर और 2 ब्रांज किए अपने नाम

बिलासपुर। बिलासपुर के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित छठे नेशनल कॉन्किडो गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 गोल्ड, 6 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इन खिलाड़ियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का नतीजा है।

खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों में अधिकांश बच्चे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत ने यह साबित कर दिया कि यदि दिल में इरादा मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह अभूतपूर्व सफलता न केवल इन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन चुकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button