बिलासपुर के वार्ड 58 में मतदाता सूची से गायब हुए नाम, मतदान से वंचित हुए 50 से अधिक लोग

बिलासपुर के वार्ड 58 रानी दुर्गावती में कई नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद, आज मतदान के दौरान उनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिल रहा है। इससे 50 से अधिक मतदाता बूथ से बूथ भटकने को मजबूर हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। निराश लोग मतदान केंद्रों से वापस लौटने को मजबूर हैं, जबकि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने का दावा किया जाता है। इस गंभीर मुद्दे पर जब अधिकारी से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
बता दें कि वार्ड 58 के कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होने से आज मतदान के दिन भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही अपने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज जब वे मतदान करने पहुंचे, तो उनके नाम लिस्ट में नहीं मिले। इससे उन्हें अपने अधिकार से वंचित रहना पड़ रहा है।





