Name Change Protest: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ तिफरा में प्रदर्शन, मोदी सरकार को बताया भ्रष्ट
गांधी के अपमान पर भड़की कांग्रेस

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (Name Change Protest) का नाम बदलकर ‘ जी रामजी’ किए जाने के विरोध में आज न्यायधानी के तिफरा क्षेत्र में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में एकजुट हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी और इतिहास मिटाने वाली साजिश करार दिया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लक्ष्मीनाथ साहू ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और इसे ‘भ्रष्ट सरकार’ की संज्ञा दी।
‘मनरेगा’ का नाम बदलने पर छिड़ा सियासी संग्राम; लक्ष्मीनाथ साहू का तंज— “धर्म के नाम पर खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार (Name Change Protest)
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जिन्होंने देश को स्वावलंबन का मार्ग दिखाया, उनके नाम को योजना से हटाना न केवल बापू का अपमान है, बल्कि यह केंद्र की उस मानसिकता को दर्शाता है जो धर्म की आड़ लेकर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी और गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को केंद्र की इस दमनकारी नीति के खिलाफ जागरूक करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्पष्ट किया कि गांधी जी के नाम और उनकी विरासत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…





