NAGRI NIKAY CHUNAV: शहरों के बजाए पंचायतों में उमड़े वोटर्स; वोटिंग प्रतिशत ने प्रत्याशियों की चिंता बढ़ाई

रायपुर। प्रदेश के 10 नगरीय निकायों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान के आंकड़े आने लगे हैं, और यह साफ हो गया है कि राजधानी रायपुर के मुकाबले दूर-दराज स्थित नगर पंचायतों में मतदाताओं का उत्साह कहीं ज्यादा है।

Live CG Nikay Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में मतदान को लेकर भारी उत्साह, युवा हो या बुजुर्ग पहुंच रहे वोट देने

अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर नगर पालिका निगम में सुबह 10 बजे तक लगभग 10 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, राजनांदगांव नगर निगम में 14.99 प्रतिशत, डोंगरगढ़ नगर पंचायत में 16.33 प्रतिशत और डोंगरगांव नगर पंचायत में 17.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा, छुरिया नगर पंचायत में 30.05 प्रतिशत और लाल बहादुर नगर पंचायत में 31.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कांकेर जिले में भी उत्साह

कांकेर नगर पालिका परिषद में 17.31 प्रतिशत, पखांजूर नगर पंचायत में 19.45 प्रतिशत, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में 22.01 प्रतिशत और चारामा नगर पंचायत में 22.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंतागढ़ नगर पंचायत में भी 27.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

जगदलपुर और बस्तर में आंकड़े

जगदलपुर नगर निगम में 10 बजे तक 8.7% मतदान हुआ, जिसमें पुरुषों ने 9.7% और महिलाओं ने 7.9% मतदान किया है। नगर पंचायत बस्तर में 13.22% मतदान हुआ, जहां पुरुषों का मतदान 13.22% और महिलाओं का 11.11% रहा।

naidunia_image

जशपुर जिले में भी अच्छी भागीदारी

जशपुर जिले में अब तक 17.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसमें जशपुर नगर में 12.62 प्रतिशत, कुनकुरी में 17.39 प्रतिशत, बगीचा में 19.99 प्रतिशत, पत्थलगांव में 15.94 प्रतिशत और कोतबा में 32.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान में बढ़ी भागीदारी से साफ है कि दूर-दराज के इलाकों में मतदाता अपनी जिम्मेदारी को लेकर जागरूक हैं।

धमतरी में मतदाता की हार्ट अटैक से मौत

धमतरी के बाजारापारा बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे मतदाता कुंज बिहारी देव को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धमतरी कलेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है।

आंकड़ो में समझे पूरा नगरीय निकाय चुनाव

  • नगर निगम की संख्या: 10
  • मेयर प्रत्याशी: 79
  • पार्षद प्रत्याशी: 1 हजार 889
  • वोटर्स: 44 लाख 87 हजार 668 मतदाता
  • परिणाम: 15 फरवरी
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button