Nagar nigam chunav: शिवसेना की महापौर प्रत्याशी रेवती यादव को मिल रहा भारी समर्थन

बिलासपुर। Nagar nigam chunav:  नगर निगम चुनाव नजदीक आ चुका है, और इस बार शिवसेना पार्टी से रेवती यादव महापौर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर रही हैं। रेवती यादव मूल छत्तीसगढ़िया ओबीसी वर्ग से आती हैं और स्थानीय जनता के बीच गहरी पकड़ रखती हैं। शिवसेना पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोश के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं और जनता से भारी समर्थन मिलने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस और भाजपा को इस चुनाव में मजबूत लोकल प्रत्याशी तक नहीं मिला, जिससे जनता का भरोसा अब शिवसेना की ओर बढ़ रहा है….

शिवसेना पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर जनता में असंतोष है। जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद और बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देने से दोनों पार्टियां जनता का विश्वास खो रही हैं। वहीं, रेवती यादव को यादव मोहल्ला तोरवा, देवरी खुर्द पटेल पारा और रजक मोहल्ला जैसे इलाकों में भारी समर्थन मिल रहा है। प्रचार के दौरान लोग खुद आगे आकर कह रहे हैं कि वे मजबूत लोकल प्रत्याशी के रूप में रेवती यादव को वोट देना चाहते हैं। शिवसेना का दावा है कि जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार महापौर की कुर्सी पर शिवसेना का परचम लहराने जा रही है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button