दो मासूमों की रहस्यमयी मौत: तालाब से बरामद हुए शव, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ के MCB जिले में दो बच्चों की तालाब में लाश मिली है। दो लापता मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से लापता थे। दोनों बच्चों का शव आज नगर पंचायत खोंगापानी के पोखरी तालाब में मिला। दोनों की मौत से परिजनों और गांव में मातम पसर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की पहचान सर्वेश (8 वर्ष), पिता- रविन्द्र और दूसरे बच्चे की पहचान आदित्य (8 वर्ष) पिता- बालकरण हैं। दोनों बच्चे अपने-अपने घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे। वहीं दूसरे दिन गांववालों ने तालाब में दोनों बच्चों की लाश देखी तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button